उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान ने दुख जताया है

सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया।मीडिया से बातचीत के दौरान जब आज़म ख़ान से योगी आदित्यनाथ की मां के निधन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “बड़ा सदमा है। अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए। बड़ा नुक़सान है। मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है।”आज़म ख़ान ने इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति संवेदना ज़ाहिर करते हुए उन्हें इस नुक़सान को सहन करने की ताक़त मिलने की दुआ की।
Share this content:



Post Comment