Ashu Malik MLA Saharanpur Dehat

सहारनपुर देहात के 32 गांवों की कॉलोनियों और सड़कों की समस्याएं विधानसभा में उठाईं: आशु मलिक

विधायक आशु मलिक ने याचिका समिति की बैठक में रखे जनहित के मुद्दे, सभापति सतीश महाना के माध्यम से संबंधित विभागों को सौंपा पत्र; जल्द समाधान का मिला आश्वासन

Ashu-malik-Saharanpur-1024x682 सहारनपुर देहात के 32 गांवों की कॉलोनियों और सड़कों की समस्याएं विधानसभा में उठाईं: आशु मलिक

लखनऊ: सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशु मलिक ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को उत्तर प्रदेश विधानसभा की याचिका समिति की बैठक में प्रमुखता से उठाया। लखनऊ स्थित विधानसभा भवन में सभापति श्री सतीश महाना की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगर विकास विभाग से जुड़े कई जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।

आशु मलिक ने बैठक में विशेष रूप से सहारनपुर देहात क्षेत्र के 32 गांवों की कॉलोनियों से संबंधित समस्याओं तथा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली सड़कों के निर्माण और सुधार से जुड़ी याचिकाओं को समिति के सामने रखा। इन मामलों पर विस्तार से सुनवाई की गई।

Ashu-Malik-Saharanpur-1-1024x682 सहारनपुर देहात के 32 गांवों की कॉलोनियों और सड़कों की समस्याएं विधानसभा में उठाईं: आशु मलिक

विधायक आशु मलिक ने बताया कि समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सभापति सतीश महाना के माध्यम से संबंधित प्रमुख सचिव को पत्र सौंपा गया है। अधिकारियों ने सभी प्रकरणों का जल्द निस्तारण करने का सकारात्मक आश्वासन दिया है।

आशु मलिक ने कहा कि उनकी हमेशा कोशिश रही है कि सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ उचित मंच पर उठाया जाए और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता को राहत दिलाने के लिए लगातार प्रयास जारी रखने की बात कही।

Share this content:

You May Have Missed