Ayush Malik U.P

शामली के आयुष मलिक मामले में बड़ा अपडेट!

Ayush-Malik-1 शामली के आयुष मलिक मामले में बड़ा अपडेट!

शामली: इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयुष मलिक का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लाइव नज़र आ रहे हैं। वीडियो में आयुष कहते हैं, “मैं सुरक्षित और खुश हूं। मेरा किसी ने अपहरण नहीं किया है। मेरे ख़िलाफ FIR दर्ज कराकर मुझे परेशान न किया जाए।”

इससे पहले हाईकोर्ट ने 16 सितंबर को आयुष मलिक को अपनी इच्छा के अनुसार रहने, धर्म का पालन करने और अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने की स्वतंत्रता दी थी। कोर्ट के सामने आयुष ने कहा था कि उन्होंने 2014 में अपनी मर्ज़ी से इस्लाम अपनाया था और उन पर किसी तरह का दबाव, धमकी या लालच नहीं था।

इसके बाद आयुष के पिता देवराज मलिक ने दारुल उलूम देवबंद से जुड़े मुफ्ती अब्दुल्ला और कारी सुल्तान समेत अन्य लोगों के ख़िलाफ शिकायत/FIR दर्ज कराई। पिता की ओर से आरोप लगाया गया कि आयुष को ले जाया गया, परिवार को धमकाया गया तथा धर्म परिवर्तन और संपत्ति से जुड़े दबाव बनाए गए। इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

अब सामने आए वीडियो में आयुष का यह कहना कि वह सुरक्षित हैं और उनका अपहरण नहीं हुआ, मामले को एक नया मोड़ देता है।

हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और इसे रिकॉर्ड किए जाने की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है।

Share this content:

You May Have Missed