नेपाल में भीषण बाढ़ पर जमात-ए-इस्लामी हिंद ने जताया दुख, राहत कार्यों का ऐलान

1000329144-1024x461 नेपाल में भीषण बाढ़ पर जमात-ए-इस्लामी हिंद ने जताया दुख, राहत कार्यों का ऐलान

नई दिल्ली:

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर जमात-ए-इस्लामी हिंद (JIH) के केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने आज नेपाल दूतावास पहुंचकर प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना और एकजुटता व्यक्त की।जमात-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष प्रो. सलीम इंजीनियर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दूतावास के काउंसलर एवं मिशन कोऑर्डिनेटर प्रकाश मल्ल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सचिव जे.बी. शफी मदनी, जे.बी. आई. करीमुल्लाह और जे.बी. अतीकुर रहमान शामिल रहे।

1000329148-1024x461 नेपाल में भीषण बाढ़ पर जमात-ए-इस्लामी हिंद ने जताया दुख, राहत कार्यों का ऐलान

प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके साथ एकजुटता जताई। इस दौरान बताया गया कि जमात-ए-इस्लामी हिंद की एक टीम जल्द ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी, जहां हालात का जायजा लेकर राहत और पुनर्वास कार्यों की योजना तैयार की जाएगी।नेपाल दूतावास की ओर से प्रतिनिधिमंडल को हर संभव सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया गया।

Share this content:

Previous post

आज़म ख़ान के ख़त के बाद मौलाना अरशद मदनी की Gen Z से अपील, जौहर यूनिवर्सिटी में दाख़िले का दिया पैग़ाम!

Next post

आसिम वक़ार के कांग्रेस में जाने और उनके एक बयान पर डॉ. अय्यूब का तंज़, बोले: ‘मुसलमान को हिस्सेदारी चाहिए, ग़ुलामी नहीं’

You May Have Missed