झांसी में चूहे को जलाने के आरोप में चार युवकों पर FIR, अजीबोगरीब घटना ने चौंकाया

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बेहद अजीब और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक चूहे को कथित तौर पर ज़िंदा जलाने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों, जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आसिफ़ कुरैशी और शफ़ीक़ के ख़िलाफ मुक़दमा दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। चारों के ख़िलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चौथे की तलाश जारी है।
Share this content:



Post Comment