उमर अब्दुल्ला और निधि राज़दान की नई शुरुआत
सोशल मीडिया पर साझा कीं साथ की तस्वीरें, शादी की खबरों ने खींचा सबका ध्यान

श्रीनगर/नई दिल्ली, 31 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला एक बार फिर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। वरिष्ठ पत्रकार और NDTV की पूर्व एंकर निधि राज़दान के साथ उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच दोनों ने शनिवार को सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट साझा कीं, जिनके बाद उनकी शादी की खबरें तेज़ी से सामने आईं।उमर अब्दुल्ला ने निधि राज़दान के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “A new journey began yesterday”, यानी कल एक नई यात्रा शुरू हुई। उन्होंने अपनी पोस्ट में निधि राज़दान को टैग भी किया।वहीं, निधि राज़दान ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उमर अब्दुल्ला को टैग करते हुए रिंग इमोजी के साथ लिखा, “It’s done bro”। दोनों की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों और प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया।कई मीडिया संस्थानों ने दोनों की शादी की ख़बर प्रकाशित की है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को श्रीनगर में निजी समारोह में शादी हुई और 31 अक्टूबर को दिल्ली में एक विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया गया। हालांकि, समारोह की जगह और रस्मों को लेकर दोनों की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ अन्य रिपोर्टों ने इसे सगाई या निजी समारोह बताया है।पायल अब्दुल्ला से तलाक के बाद नई शुरुआत: उमर अब्दुल्ला की निजी ज़िंदगी में यह घटनाक्रम उनके पहले विवाह के क़ानूनी रूप से समाप्त होने के लगभग तीन महीने बाद सामने आया है। उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला का विवाह वर्ष 1994 में हुआ था। दोनों के दो बेटे हैं।दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति के आधार पर उनके विवाह को समाप्त करने का आदेश दिया था। दोनों पक्षों ने अपने बीच चल रहे कानूनी विवादों को समाप्त करने और एक-दूसरे के ख़िलाफ लंबित मामलों को वापस लेने पर भी सहमति जताई थी।कौन हैं निधि राज़दान?निधि राज़दान देश की जानी-मानी पत्रकारों में शामिल हैं। वह लंबे समय तक NDTV से जुड़ी रहीं और अंग्रेजी समाचार चैनल NDTV 24×7 के चर्चित कार्यक्रमों की एंकरिंग कर चुकी हैं। राजनीतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग तथा कार्यक्रमों के कारण उन्होंने पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है।,
Share this content:



Post Comment