दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मज़दूरों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज़-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।जानकारी के मुताबिक़, रात क़रीब 9:30 बजे फैक्ट्री के बेसमेंट में आग लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की क़रीब 20 गाड़ियां मौक़े पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फैक्ट्री के अंदर से छह लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। सभी को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य का इलाज जारी है।दमकल अधिकारियों के मुताबिक़, भारी धुएं के कारण लोग फैक्ट्री के ऊपरी हिस्सों में फंस गए थे। एक व्यक्ति को तीसरी मंज़िल की सीढ़ियों से और पांच लोगों को चौथी मंज़िल से रेस्क्यू किया गया।दिल्ली पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को पूछताछ के लिए तलब किया है। ठेकेदार और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में कुल कितने मज़दूर मौजूद थे। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।,
Share this content:



Post Comment