जयपुर पहुंचने पर गरजे ओवैसी, UCC से लेकर सहारनपुर मस्जिद विवाद तक योगी-BJP सरकारों पर साधा निशाना!

ANI-20260906161710-1024x768 जयपुर पहुंचने पर गरजे ओवैसी, UCC से लेकर सहारनपुर मस्जिद विवाद तक योगी-BJP सरकारों पर साधा निशाना!

जयपुर: AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार को जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने निकाय चुनाव, UCC, वक़्फ क़ानून और सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद गिराए जाने के विवाद पर BJP सरकार को घेरा। ओवैसी ने कहा कि चुनाव के बीच AIMIM अपने समर्थित प्रत्याशियों के लिए जयपुर में जनसभा करेगी और जनता के मुद्दे उठाएगी।UCC पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि समान नागरिक संहिता के नाम पर अलग-अलग समुदायों के शादी-विवाह, तलाक और संपत्ति से जुड़े कानूनों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भारत की विविधता और बहुलतावाद का हवाला देते हुए इसे लेकर सवाल उठाए।

सहारनपुर मस्जिद विवाद पर ओवैसी ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि मस्जिद की जमीन वक़्फ की रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी थी और मस्जिद को क़ानूनी संरक्षण हासिल था। ओवैसी के मुताबिक़, मस्जिद पहले बनी और बाद में वहां कलेक्ट्रेट कार्यालय बनाया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट जाने का मौक़ा दिए बिना सुबह क़रीब पांच बजे मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया।

वक़्फ क़ानून पर भी ओवैसी ने केंद्र सरकार को घेरा और नए कानून को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों और संपत्ति से जुड़े मामलों में लोगों को अदालत जाने का पूरा अधिकार मिलना चाहिए। ओवैसी ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार हाईकोर्ट जाने से डरती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब किसी अधिकारी को भी अपना पक्ष रखने के लिए अदालत जाने का अधिकार है, तो मस्जिद से जुड़े लोगों को यह मौका क्यों नहीं दिया गया।

Share this content:

Previous post

हज-2027 की तैयारियों को लेकर इमरान प्रतापगढ़ी की किरण रिजिजू से मुलाक़ात

Next post

सत्य निकेतन भवन हादसे में बचाव व राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वयं संभाली निगरानी

You May Have Missed