अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2029 से पहले NDA के 21 राज्यों में लागू होगा UCC

amit-shah-818x1024 अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2029 से पहले NDA के 21 राज्यों में लागू होगा UCC

मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 2029 से पहले BJP-NDA शासित सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी।

अमित शाह ने कहा कि कई राज्यों में UCC पहले ही लागू किया जा चुका है और अब NDA शासित बाकी राज्यों में भी इसे लागू करने के लिए आवश्यक क़दम उठाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि 2029 से पहले सभी 21 राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

शाह के मुताबिक़ UCC का उद्देश्य विवाह, तलाक़, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे व्यक्तिगत क़ानूनों से जुड़े मामलों में एक समान क़ानूनी व्यवस्था स्थापित करना है। ग़ौरतलब है कि उत्तराखंड UCC लागू करने वाला पहला राज्य बन चुका है, जबकि अन्य NDA शासित राज्यों में भी इसे लेकर तैयारी और प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

अमित शाह का यह ऐलान UCC को लेकर केंद्र और NDA की आगामी राजनीतिक-क़ानूनी दिशा का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

Share this content:

You May Have Missed