AMU किशनगंज सेंटर समेत शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री से मिले ओवैसी, सौंपा मेमोरेंडम!

नई दिल्ली: AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाक़ात की। इस दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के किशनगंज सेंटर के लिए फंड, शिक्षकों की भर्ती और अन्य आवश्यक मामलों को लेकर चर्चा की गई।
ओवैसी के मुताबिक़, मुलाक़ात के दौरान इन मुद्दों से संबंधित एक मेमोरेंडम केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा गया। साथ ही Eklavya School से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत हुई।

इस मुलाक़ात में AIMIM मालेगांव के विधायक मुफ़्ती इस्माइल क़ासमी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख़्तरुल ईमान, AIMIM के अन्य विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन एडवोकेट भी मौजूद रहे।
इसके अलावा महाराष्ट्र के मालेगांव से जुड़े विभिन्न मुद्दों को भी केंद्रीय मंत्री के सामने रखा गया और उनके जल्द समाधान की मांग की गई।
ओवैसी ने कहा कि AIMIM युवाओं की तालीम और उनके बेहतर भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज़ उठाती रही है और आगे भी इन मामलों को मज़बूती से उठाती रहेगी
Share this content:



Post Comment