‘रामायणम्’ के गाने ‘जय जय राम’ के लिए अरिजीत सिंह ने जानें क्यों दिए थे 200 से ज्यादा टेक
अरिजीत सिंह को जानें किस वजह से ‘रामायणम्’ के ‘जय जय राम’ गाने के लिए देने पड़े 200 से ज्यादा टेक, पढ़ें पूरा किस्सा

रामायणम् के मेकर्स ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर फिल्म का पहला गाना “जय जय राम” को रिलीज़ कर फिल्म के संगीतमय सफर को शुरू कर दिया। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से सजाया है, जबकि डॉ. कुमार विश्वास ने इसके बोल लिखें हैं और ए.आर. रहमान ने इसे कंपोज़ किया है। रहमान का यह भक्ति से भरा ट्रैक भगवान राम का जश्न मनाने के साथ देश के तीन जाने माने म्यूजिकल आवाजों को एक साथ लाता है। ऐसे में, इस गाने की रिकॉर्डिंग से जुड़ा एक किस्सा सामने आया है, जिससे यह समझ आता है कि अरिजीत गाने की भावनाओं और भक्ति से किस कदर गहराई से जुड़े हुए थे।
एक इंडिपेंडेंट सोर्स के मुताबिक , “अरिजीत सिंह “जय जय राम” गाने की रिकॉर्डिंग के समय इसमें इस कदर डूब गए थे कि उन्हें रिकॉर्ड करते समय कुल 200 से ज़्यादा बार टेक लेने पड़े। सोर्स ने यह किस्सा साझा करते हुए बताया, “उन्होंने गाने के हर एक टेक के समय उसके भाव को महसूस किया और उस भावना में वे इतने खो गए कि वह उससे बहार निकलना नहीं चाह रहे थे। आखिर में, उन्होंने गाने में खुद को डुबाते हुए तकनीकी बारीकियों के बारे में सोचना छोड़ दिया।”
मेकर्स ने इस गाने को रामायणम् के ट्रेलर को दुनिया भर से मिले जबरदस्त रिस्पांस के बाद रिलीज़ किया है। फिल्म के ट्रेलर को सभी प्लेटफ़ॉर्म के जरिये 1 बिलियन से ज़्यादा डिजिटल व्यूज़ मिल चुके हैं, जिससे यह साबित होता है कि इस महाकाव्य से जुड़ी हर नई अपडेट को जानने के लिए देश से लेकर दुनिया भर के दर्शक बेहद उत्साहित हैं।
रामायणम् जो दुनिया की सबसे महान कहानी है, उसे आकार देने के लिए डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बड़े स्केल पर इसे बनाने के अलावा इसमें इसकी भावनाओं को बनाए रखते हुए दमदार कास्ट को शामिल किया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी सीता बनीं हैं, जबकि यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं।
‘रामायणम्’ को नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्ट किया गया है, जबकि फिल्म में रणबीर कपूर श्री राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं। नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने आठ बार अकादमी अवॉर्ड जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। भारत को छोड़कर दुनियाभर में सोनी पिक्चर्स फिल्म को रिलीज करेगी। ‘रामायणम्’ का पार्ट वन इस दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Share this content:



Post Comment