श्रीनगर में आयोजित हुई अस्मिता खेलो इंडिया महिला MTB साइक्लिंग UT लीग 2026

श्रीनगर, 20 सितंबर 2026: श्रीनगर के शालीमार स्थित ज़बरवान फूथिल्स में 18 और 19 सितंबर को अस्मिता खेलो इंडिया महिला MTB साइक्लिंग UT लीग 2026 का सफल आयोजन किया गया। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) के तत्वावधान में और साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर (CAJK) द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से क़रीब 280 महिला साइकिलिस्टों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में जूनियर गर्ल्स और वुमन एलीट कैटेगरी शामिल रही। इसका उद्देश्य महिलाओं की साइक्लिंग और माउंटेन बाइकिंग में भागीदारी को बढ़ावा देना तथा जम्मू-कश्मीर की उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं और पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन को जम्मू-कश्मीर में महिला साइक्लिंग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
Share this content:



Post Comment