वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का अचानक निधन, मुंबई यात्रा के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

Payal-Mehta-825x1024 वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का अचानक निधन, मुंबई यात्रा के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

दिल्ली / मुम्बई : वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का अचानक निधन हो गया। मुंबई यात्रा के दौरान रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रात करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

वरिष्ठ पत्रकार शीला भट्ट ने X पर पोस्ट कर पायल मेहता के निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पिछली रात उनसे ग़लती से 10:49 बजे फोन लग गया था। पायल मेहता ने तुरंत जवाब देते हुए कहा था, “कोई बात नहीं।”

शीला भट्ट ने लिखा कि उनके उस फोन कॉल के क़रीब चार घंटे के भीतर ही पायल मेहता इस दुनिया से चली गईं। उन्होंने जीवन की अनिश्चितता को याद करते हुए कहा कि यह घटना एक बार फिर एहसास कराती है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है।

पायल मेहता के अचानक निधन की ख़बर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

The Pillar India परिवार की ओर से वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें।

Share this content:

You May Have Missed