बंगाल उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी के खेमे को दूसरा झटका, रेजीनगर में भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम!

West-Bangal-828x1024 बंगाल उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी के खेमे को दूसरा झटका, रेजीनगर में भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम!

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव से ठीक पहले ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस खेमे को लगातार दूसरा झटका लगा है। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से ममता खेमे के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने भी उपचुनाव से अपना नामांकन वापस ले लिया है।

इससे एक दिन पहले नंदीग्राम से ममता समर्थित उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने भी अपना नामांकन वापस लिया था। रिपोर्टों के मुताबिक़, नामांकन वापस लेने से पहले संचिता ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाक़ात की थी। इसके बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया।

रेजीनगर से नाम वापस लेने के पीछे रबीउल आलम चौधरी ने नए चुनाव चिन्ह से मतदाताओं को कम समय में परिचित कराने में कठिनाई और पार्टी कार्यकर्ताओं से जुड़ी समस्याओं का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया।

नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है और 9 अक्टूबर को मतगणना होगी। लगातार दो सीटों पर ममता खेमे के उम्मीदवारों के मैदान से हटने से बंगाल की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

Share this content:

You May Have Missed