यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी बयानबाज़ी

इमरान मसूद के बाद इक़रा हसन और आसिम वक़ार आमने-सामने!

Imran-Masood-Iqra-819x1024 यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी बयानबाज़ी

दिल्ली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर नेताओं के बयानों से सियासी बहस तेज़ हो गई है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि अगर गठबंधन करना है तो इसे जल्द अंतिम रूप दिया जाए। उन्होंने अखिलेश यादव की चुनावी सक्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि गठबंधन नहीं होता है तो कांग्रेस अपनी तैयारी करेगी। मसूद ने यह भी कहा कि भाजपा के ख़िलाफ मुक़ाबले में कांग्रेस को साथ रखना ज़रूरी है।

इसके जवाब में सपा सांसद इक़रा हसन ने कहा कि यूपी में भाजपा का मुक़ाबला करने के लिए अखिलेश यादव ही पर्याप्त हैं और कांग्रेस अपने दम पर कुछ नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन रहता है तो ठीक, लेकिन गठबंधन टूटने का नुक़सान कांग्रेस को होगा।

इक़रा हसन के बयान पर कांग्रेस नेता आसिम वक़ार ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर सपा-कांग्रेस गठबंधन नहीं होता तो इक़रा हसन सांसद नहीं बनतीं। उन्होंने इकरा के राजनीति में नई होने की बात भी कही।

इन बयानों के बीच अब निगाहें इस बात पर हैं कि 2027 के यूपी चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन और सीट शेयरिंग पर दोनों दल किस तरह आगे बढ़ते हैं।

Share this content:

You May Have Missed