National
#Iqrahasan, #iqramunawwarhasan, #samajwadipartyofficial
Basit Nadwi
2 सप्ताह ago
0 Comments
“मैं मुस्लिम हूं, महिला हूं, OBC हूं… प्रताड़ना कई लेयर्स की झेलनी पड़ती है”

सपा सांसद इक़रा हसन ने महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और अपने राजनीतिक अनुभवों पर बात करते हुए कहा कि मुस्लिम महिला और OBC होने के कारण उन्हें “प्रताड़ना की कई परतों” का सामना करना पड़ता है।
पिछले दिनों पश्चिम उत्तर प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए इक़रा हसन ने कहा कि जब कोई महिला आगे बढ़ती है तो कई बार उसके काम के बजाय उसके चरित्र, पहनावे, पहचान और वैवाहिक स्थिति को लेकर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने महिला जनप्रतिनिधियों के साथ पुरुष अधिकारियों के व्यवहार का भी मुद्दा उठाया।
Share this content:



Post Comment