National
#AnilChauhan, #IndianDefence, #NationalSecurity, #StrategicAffairs, #VIF
Basit Nadwi
2 सप्ताह ago
0 Comments
पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान बनेंगे VIF के डायरेक्टर

नई दिल्ली: पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान को दिल्ली के प्रमुख रणनीतिक थिंक-टैंक विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन (VIF) का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
जनरल अनिल चौहान 5 अक्टूबर 2026 को VIF के मौजूदा डायरेक्टर और पूर्व डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अरविंद गुप्ता से यह ज़िम्मेदारी संभालेंगे।
जनरल चौहान भारतीय सेना में लंबे और महत्वपूर्ण कार्यकाल के बाद सितंबर 2022 में देश के दूसरे CDS नियुक्त हुए थे। उन्होंने तीन साल से अधिक समय तक इस पद पर रहते हुए देश की तीनों सेनाओं के बीच संयुक्तता और सैन्य आधुनिकीकरण से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह 30 मई 2026 को CDS के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
VIF राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति, रणनीतिक मामलों और भारत के भू-राजनीतिक हितों से जुड़े मुद्दों पर शोध और नीति संवाद के लिए जाना जाता है। जनरल चौहान की नई भूमिका में राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों से जुड़े विषयों पर उनके सैन्य अनुभव का उपयोग महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Share this content:



Post Comment