शालीमार बाग़ में मदीना मस्जिद के हिस्से पर बुलडोज़र कार्रवाई, सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद!

Shlimar-Masjid-821x1024 शालीमार बाग़ में मदीना मस्जिद के हिस्से पर बुलडोज़र कार्रवाई, सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद!

दिल्ली के शालीमार बाग़ में मंगलवार देर रात रोड नंबर-320 के विस्तार के लिए कार्रवाई की गई, जिसमें मदीना मस्जिद का एक हिस्सा और आसपास के कुछ निर्माण हटाए गए। मौक़े पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

दिल्ली हाईकोर्ट ने अप्रैल 2026 में सड़क को 30 मीटर तक चौड़ा करने की अनुमति दी थी। अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक़ संबंधित ज़मीन सरकारी है और Right of Way में अतिक्रमण के कारण सड़क प्रभावित हो रही थी।

मस्जिद प्रबंधन ने पर्याप्त नोटिस और दस्तावेज़ व धार्मिक सामग्री हटाने का समय नहीं देने का आरोप लगाया है। AIMIM दिल्ली अध्यक्ष शोएब जमाई और कुछ स्थानीय लोगों ने भी कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

वहीं प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई अदालत के आदेश और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के तहत की गई, इसमें किसी समुदाय या धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया।

Share this content:

Previous post

हाइफ़ा की लड़ाई को लेकर फ़िलिस्तीनी दूतावास का सवाल, क्या इतिहास को नए सिरे से लिखा जा रहा है?

Next post

शालीमार बाग़ में मदीना मस्जिद के हिस्से पर बुलडोज़र कार्रवाई, सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद!

You May Have Missed