अफ़गानिस्तान ने अमेरिकी दावे पर जताई आपत्ति!

Islamic-Emirate-of-Afghanistan-826x1024 अफ़गानिस्तान ने अमेरिकी दावे पर जताई आपत्ति!

काबुल: अमेरिकी दूतावास के अनुसार, अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) और पाकिस्तान की एंटी-नारकोटिक्स फोर्स (ANF) ने संयुक्त कार्रवाई में 463 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन ज़ब्त की है। इसकी अनुमानित क़ीमत 2.1 करोड़ डॉलर बताई गई है। यह खेप पाकिस्तान के रास्ते श्रीलंका भेजी जा रही थी और मामले में कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

अमेरिकी दूतावास ने इसे अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के ख़िलाफ अमेरिका-पाकिस्तान सहयोग की सफलता बताते हुए कहा कि अमेरिकी प्रशिक्षण और संयुक्त प्रयासों से ऐसे नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिल रही है।

हालांकि, अफ़गानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिकी दूतावास के उस दावे पर आपत्ति जताई है जिसमें ज़ब्त की गई सिंथेटिक ड्रग्स को “अफगान मूल” की बताया गया है। प्रवक्ता ने इसे “बेबुनियाद और राजनीतिक रूप से प्रेरित आरोप” करार दिया।

अफगान पक्ष का कहना है कि इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान (IEA) ने ड्रग्स के उत्पादन और तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है।

Share this content:

You May Have Missed