CEC ज्ञानेश कुमार पर फिर उठे सवाल
विधायक आले इक़बाल ने दिल्ली में दोबारा चुनाव की मांग की!

नई दिल्ली: दिल्ली की मटियामहल विधानसभा सीट से विधायक आले मोहम्मद इक़बाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में हुए 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आले इक़बाल ने कहा कि उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में पूरी दिल्ली में सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी, लेकिन अब चुनावी प्रक्रिया को लेकर उनके मन में गंभीर लोकतांत्रिक सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में नए सिरे से चुनाव कराने और देशभर में चल रही SIR प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की है। आले इक़बाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट और उसके अधिकार से बड़ा कुछ नहीं है और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि देश की जनता उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी।
Share this content:



Post Comment