Work From Home in Delhi

दिल्ली में 1 नवंबर से 50% वर्क फ्रॉम होम!

Work-From-Home-819x1024 दिल्ली में 1 नवंबर से 50% वर्क फ्रॉम होम!

दिल्ली सरकार ने सर्दियों में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एंटी-पॉल्यूशन पॉलिसी लागू की है। इसके तहत 1 नवंबर से 31 जनवरी तक सरकारी और निजी दफ्तरों में अधिकतम 50% कर्मचारी ही ऑफिस आएंगे, जबकि बाकी 50% वर्क फ्रॉम होम करेंगे।

ज़रूरी और आपातकालीन सेवाओं को इससे छूट दी गई है। कंपनियों को स्टैगर्ड वर्किंग आवर्स, कार-पूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसके अलावा 1 नवंबर से 28 फरवरी तक अधिकृत पार्किंग फीस दोगुनी होगी और ऑफिस टाइमिंग में बदलाव किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके।

Share this content:

You May Have Missed