मुजफ्फरनगर में 80 वर्षीय जय सिंह कश्यप की हत्या पर सपा का बड़ा कदम
अखिलेश यादव के निर्देश पर आज मुजफ्फरनगर पहुंचेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

New Delhi /Muzaffarnagar
29 Sep 2026
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरड़ में 80 वर्षीय जय सिंह कश्यप की कथित तौर पर दबंगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज, 29 सितंबर 2026, खरड़ पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी लेगा और मौके पर हालात का जायजा लेगा।प्रतिनिधिमंडल में मुजफ्फरनगर के सांसद हरेन्द्र मलिक, कैराना सांसद इकरा हसन, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, एमएलसी किरन पाल कश्यप, डॉ. राजपाल कश्यप समेत सपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।सपा प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य सिर्फ परिवार से मुलाकात करना ही नहीं, बल्कि घटना की वास्तविक स्थिति, पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई और पीड़ित परिवार की शिकायतों की जानकारी लेना भी है।📍 प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सपा कार्यालय को सौंपेगा।सवाल बड़ा है—80 साल के बुजुर्ग की हत्या के मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई? पीड़ित परिवार को इंसाफ कब मिलेगा?#Muzaffarnagar #JaiSinghKashyap,#SamajwadiParty, #AkhileshYadav,#UttarPradesh, #CrimeNews,
Share this content:



Post Comment