Northern Railway

उत्तर रेलवे में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित; ई-पत्रिका ‘सरस्वती संगम’ का विमोचन

Northern-Railway-1024x682 उत्तर रेलवे में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित; ई-पत्रिका ‘सरस्वती संगम’ का विमोचन

28 Sep-2026 प्रेस विज्ञप्ति

उत्तर रेलवे क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक श्री राजेश कुमार पाण्डेय, महाप्रबंधक महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 28.09.2026 को कॉन्फ्रेंस हॉल, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तर रेलवे के सभी प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों, मंडलों केअपर मंडल रेल प्रबंधकों तथा कारखानों से मुख्य कारखाना प्रबंधकों ने सहभागिता की।

महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि सभी कार्यालय प्रमुखों द्वारा हिंदी में प्रवीणता प्राप्त अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रतिवर्ष व्यक्तिश: आदेश जारी किए जाएं। राजभाषा नियमानुसार, जो कार्यालय अधिसूचित नहीं हैं उन्हें अधिसूचित कराने के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाए। राजभाषा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जांच बिंदु स्थापित करके उन्हें सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाए तथा राजभाषा कार्यान्वयन की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।

इसके उपरांत महाप्रबंधक महोदय के कर-कमलों द्वारा उत्तर रेलवे की राजभाषा ई-पत्रिका‘सरस्वती संगम’के वर्ष 2026 के द्वितीय अंक पर्यटन विशेषांकका ऑनलाइन विमोचन किया गया तथा परिचालन विभाग द्वारा पी.पी.टी के माध्यम से उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण किया गया।

डॉ. शिल्पी अग्रवाल, मुख्य राजभाषा अधिकारी ने कहा कि सभी सदस्य राजभाषा कार्यान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं, जैसें राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) का शत-प्रतिशत अनुपालन,अंग्रेजी में प्राप्त पत्रों के उत्तर हिंदी में देना, मूल पत्राचार हिंदी में करना, व्यक्तिशः आदेश जारी करना, जांच बिंदु स्थापित करना, राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकों का नियमित आयोजन किया जाना सुनिश्चित करें।

डॉ. संजय कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक/राजभाषा ने बैठक का संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

Share this content:

You May Have Missed