Kathua-Firing in J&Kashmir

कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग, 4 जवानों की मौत!

Kathua-Firing-819x1024 कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग, 4 जवानों की मौत!

जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले के बसोहली इलाक़े के माशका स्थित Sewa-II Power Project में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक़, कर्मियों के बीच कहासुनी के बाद एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। घटना में Assistant Commandant अंकित कुमार पांडे, SI लक्ष्मण सिंह, Constable रफीक अहमद और Constable संदीप कुमार घायल हुए।

चारों को हिमाचल प्रदेश स्थित NHPC अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रिपोर्टों के मुताबिक़, फायरिंग के आरोपी CISF Head Constable अवधेश कुमार सिंह को हिरासत में लिया गया है। घटना के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Share this content:

You May Have Missed