Congress Meeting on SIR

वोटर लिस्ट और SIR पर कांग्रेस CWC का बड़ा प्रस्ताव, PM समेत CEC से इस्तीफे की मांग

Congress-Meeting-on-SIR-2-1024x683 वोटर लिस्ट और SIR पर कांग्रेस CWC का बड़ा प्रस्ताव, PM समेत CEC से इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली, 29 सितंबर: कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ने मंगलवार को ‘वोट चोरी’ के आरोपों और मतदाता सूचियों में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। कार्यसमिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।

करीब ढाई घंटे चली बैठक में कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया को निलंबित करने और मतदाता सूचियों से हटाए गए क़रीब 13.30 करोड़ नामों की समीक्षा कर उन्हें बहाल करने की मांग उठाई।

Congress-Meeting-on-SIR-1-1024x768 वोटर लिस्ट और SIR पर कांग्रेस CWC का बड़ा प्रस्ताव, PM समेत CEC से इस्तीफे की मांग

कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि SIR के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं और इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है। पार्टी ने हटाए गए मतदाताओं को सूचना देने, अपील का अवसर देने और मतदाता सूची से जुड़े डेटा को सार्वजनिक करने की मांग की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया और उनके पद से हटाए जाने की मांग की।

वहीं, जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी पिछले दो वर्षों से चुनाव प्रक्रिया और कथित ‘वोट चोरी’ का मुद्दा लगातार उठा रहे हैं। CWC ने इस मुद्दे को लगातार उठाने के लिए राहुल गांधी को बधाई भी दी।

Congress-Meeting-on-SIR-1-1-1024x768 वोटर लिस्ट और SIR पर कांग्रेस CWC का बड़ा प्रस्ताव, PM समेत CEC से इस्तीफे की मांग

राहुल गांधी के हवाले से कांग्रेस ने कहा कि पार्टी की राजनीति केवल विरोध की नहीं, बल्कि प्रतिरोध की भी है और यह लड़ाई संसद से लेकर सड़क और बूथ स्तर तक जारी रहेगी।

कांग्रेस के मुताबिक़, आगे की रणनीति पर 30 सितंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक में सहयोगी दलों के साथ चर्चा की जाएगी।

Share this content:

You May Have Missed