दुबई-तेल अवीव उड़ान में इमरजेंसी अलर्ट, मचा हड़कंप!

दुबई से तेल अवीव जा रही flydubai की उड़ान FZ1073 ने सऊदी अरब के ऊपर उड़ान के दौरान पहले 7700 इमरजेंसी कोड और कुछ समय बाद 7500 कोड प्रसारित किया। 7500 कोड आम तौर पर विमान में ग़ैरक़ानूनी हस्तक्षेप या संभावित हाईजैक की स्थिति का संकेत देता है।
इसके बाद विमान ने अपना रूट बदला और सऊदी अरब के तबूक की ओर डायवर्ट हुआ। रिपोर्टों के मुताबिक़ इज़राइली लड़ाकू विमानों को भी अलर्ट किया गया। हालांकि, विमान के हाईजैक होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और घटना के कारण की जांच जारी है।
Share this content:



Post Comment