अरब सागर में बड़ी ड्रग्स बरामदगी, ईरानी नाव से 526 किलो हेरोइन-मेथ पकड़ी गई!

भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर में एक ईरानी धो (Dhow) को रोककर क़रीब 526 किलो हेरोइन और मेथामफेटामिन बरामद की है। ज़ब्त ड्रग्स की अनुमानित क़ीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
Share this content:



Post Comment