India gathbandhan Leaders Meeting on Save Democracy

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद खड़गे का ऐलान, 2 से 8 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक में SIR और चुनाव प्रकिर्या को लेकर कई अहम फैसले,सड़कों पर उतरने की तैयारी

INDIA_bloc_leaders_held_a_press_conference_at_the_Constitution_Club_of_India_New_Delhi_14_9249fb4d89-1024x683 इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद खड़गे का ऐलान, 2 से 8 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने SIR, वोटर लिस्ट और EVM को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने पारदर्शिता, मतदाता सूची में बदलाव की पूरी जानकारी और बैलेट पेपर से मतदान की मांग रखी।

बैठक में अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए, हालांकि समाजवादी पार्टी की ओर से नेता प्रतिनिधित्व के लिए ज़रूर पहुंचे। रिपोर्टों के मुताबिक़ अखिलेश यादव राज्यसभा चुनाव के नामांकन से जुड़े कार्यक्रमों में व्यस्त थे।

इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को संविधान क्लब, नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित किया। कांग्रेस के अनुसार, बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली, जिसमें गठबंधन के नेताओं ने लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि बैठक में गठबंधन के नेताओं ने एकजुट होकर आगे की राजनीतिक लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की ओर से देश में लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

INDIA_bloc_leaders_held_a_meeting_at_the_Constitution_Club_of_India_New_Delhi_15_5aa1a02ba7-1024x636 इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद खड़गे का ऐलान, 2 से 8 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

2 से 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर मार्च

खड़गे के मुताबिक, 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकाला जाएगा। इसमें इंडिया गठबंधन के साथ-साथ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में विश्वास रखने वाले लोगों तथा संगठनों को शामिल होने की अपील की गई है। मार्च के दौरान जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर चुनावी प्रक्रिया से संबंधित विपक्ष की चिंताओं को उठाया जाएगा।

इसके अलावा, 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों द्वारा चुनाव आयोग तक मार्च निकालने का कार्यक्रम तय किया गया है। खड़गे ने कहा कि इसमें विभिन्न दलों के सांसदों को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

INDIA_bloc_leaders_held_a_press_conference_at_the_Constitution_Club_of_India_New_Delhi_15_be95314ae6-1024x683 इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद खड़गे का ऐलान, 2 से 8 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

राष्ट्रपति से मुलाकात की तैयारी

इंडिया गठबंधन के विपक्षी नेता अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगेंगे। खड़गे ने कहा कि गठबंधन की ओर से चुनाव और संवैधानिक व्यवस्था से जुड़ी अपनी चिंताओं को राष्ट्रपति के समक्ष रखा जाएगा।

गठबंधन ने अक्टूबर-नवंबर में पांच बड़ी रैलियां आयोजित करने का भी फैसला किया है। इन रैलियों के जरिए जनता के बीच चुनावी प्रक्रिया, लोकतांत्रिक अधिकारों और विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों को रखने की बात कही गई है। इसके साथ ही 1 नवंबर को दिल्ली में एक बड़ी रैली आयोजित करने की घोषणा की गई।

INDIA_bloc_leaders_held_a_meeting_at_the_Constitution_Club_of_India_New_Delhi_19_67d8e4a215-1024x682 इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद खड़गे का ऐलान, 2 से 8 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के जल्द निपटारे की अपील

बैठक में सुप्रीम कोर्ट में लंबित चुनावी मामलों को शीघ्र निपटाने की अपील करने का भी फैसला लिया गया। खड़गे ने विशेष रूप से एसआईआर और कथित चुनावी अनियमितताओं से जुड़े मामलों को जल्द निपटाने की मांग की।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि बैठक में सभी दलों के बीच चुनावी प्रक्रिया को लेकर चिंताओं पर चर्चा हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला किया जा रहा है और कहा कि विपक्ष इन मुद्दों पर एकजुट होकर आगे की लड़ाई जारी रखेगा।

INDIA_bloc_leaders_held_a_meeting_at_the_Constitution_Club_of_India_New_Delhi_2_96cc48aa3f-1024x781 इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद खड़गे का ऐलान, 2 से 8 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने के सवाल पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी दल इस मांग से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन चाहता है कि चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जाएं।

कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस ब्रीफिंग के अनुसार, इंडिया गठबंधन ने आने वाले महीनों में लोकतंत्र, संविधान और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी अभियान चलाने की रणनीति तैयार की है। इन कार्यक्रमों के जरिए विपक्ष जनता के बीच अपनी चिंताओं और मांगों को रखने की तैयारी में है।

Share this content:

You May Have Missed