Female Journalist has been assaulted at Jantar mantar By Delhi Police

जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार ने पुलिस अधिकारी पर लगाया बदसलूकी का आरोप

Female-Journalist-has-been-assaulted-at-Jantar-mantar-By-Delhi-Police-819x1024 जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार ने पुलिस अधिकारी पर लगाया बदसलूकी का आरोप

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने पुलिस के एक अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और पोस्ट में महिला पत्रकार मौके पर पुलिसकर्मियों के बीच अपनी बात रखती नज़र आ रही हैं।

महिला पत्रकार का आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया और सीने पर हाथ मारकर वहां से चला गया। इसके बाद मौक़े पर मौजूद पत्रकारों ने मामले में FIR दर्ज करने की मांग की।

सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के मुताबिक़, पत्रकारों का एक समूह क़रीब दो घंटे तक FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर मौक़े पर मौजूद रहा। हालांकि, घटना में शामिल बताए जा रहे पुलिस अधिकारी की पहचान और पुलिस का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पहले से ही पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में महिला पत्रकार द्वारा लगाए गए आरोप ने मीडिया की सुरक्षा और पुलिस के व्यवहार को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से कथित बदसलूकी पर राहुल गांधी के सवाल!

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने पुलिस अधिकारी पर कथित बदसलूकी का आरोप लगाया है। इसी मामले को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि महिला पत्रकार की शिकायत पर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर पत्रकार घंटों बैठे रहे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी, हिरासत में लिए जाने और कैमरे छीने जाने के आरोपों का भी उल्लेख किया।

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन होने का हवाला देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा।

हालांकि, जंतर-मंतर प्रदर्शन के संबंध में दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन FIR दर्ज की हैं। पुलिस के मुताबिक़ ये मामले प्रदर्शन के दौरान लागू आदेशों के उल्लंघन सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज किए गए हैं।

Share this content:

You May Have Missed