Shahrukh Khan on Air Dubai Pilot Smit

‘The country is proud of you…’: कैप्टन स्मित की बहादुरी के मुरीद हुए शाहरुख़ ख़ान!

Shahrukh-Khan-on-smit-Pilot-of-Fly-Dubai-819x1024 ‘The country is proud of you…’: कैप्टन स्मित की बहादुरी के मुरीद हुए शाहरुख़ ख़ान!

मुंबई/दुबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

शाहरुख खान ने X पर पोस्ट कर कैप्टन स्मित के साहस को सलाम किया। उन्होंने लिखा कि जब सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, तब कैप्टन स्मित मज़बूती से खड़े रहे।

शाहरुख़ ने कहा कि मुश्किल हालात में अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाना आसान नहीं होता, लेकिन कैप्टन स्मित ने विमान में सवार लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी ज़िम्मेदारी निभाई।

उन्होंने कैप्टन स्मित के साहस को “कर्तव्य और बहादुरी का सच्चा प्रदर्शन” बताते हुए लिखा;

शाहरुख़ ख़ान के इस संदेश के बाद सोशल मीडिया पर भी कैप्टन स्मित के साहस और हिम्मत की चर्चा तेज़ हो गई है।

कैप्टन स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस!

Dubai-Prince-meets-smit-pilot-of-Air-Dubai-819x1024 ‘The country is proud of you…’: कैप्टन स्मित की बहादुरी के मुरीद हुए शाहरुख़ ख़ान!

दुबई: अपनी जान की परवाह किए बिना विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए साहसिक क़दम उठाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अस्पताल में मुलाक़ात की

मुलाक़ात की तस्वीरें साझा करते हुए क्राउन प्रिंस ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की सराहना की और उन्हें अपनी टीम का हिस्सा होने पर गर्व जताया। कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा भारत ही नहीं, दुनियाभर में हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से वीडियो कॉल पर जाना हाल!

PM-to-smit ‘The country is proud of you…’: कैप्टन स्मित की बहादुरी के मुरीद हुए शाहरुख़ ख़ान!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने बताया कि उनकी श्रीमद्भगवद्गीता और हनुमान जी में गहरी आस्था है। उन्होंने कहा कि संकट के समय वह हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित के साहस और धैर्य की सराहना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Share this content:

You May Have Missed