National
Organizations
Religion & Spirituality
Social Media
#BahujanSamajParty, #BSP, #BSP2027, #BSPSupport, #IndianMuslimManch, #Lucknow, #Mayawati, #MayawatiForCM, #MumtazAlamRizvi, #MuslimManch, #UPAssemblyElection, #UPElection2027, #UPPoliticalNews, #UPPolitics, #UttarPradesh
Basit Nadwi
3 घंटे ago
0 Comments
UP Election 2027: भारतीय मुस्लिम मंच ने बसपा को दिया समर्थन, मायावती को पांचवीं बार CM बनाने का संकल्प

लखनऊ,04 2026: अक्टूबर(प्रेस रिलीज़)
भारतीय मुस्लिम मंच (बसपा समर्थक) की जानिब से आज यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी मीडिया और पत्रकार बंधुओं का स्वागत है। जैसा कि आप जानते हैं भारतीय मुस्लिम मंच के द्वारा बसपा को दिए जाने वाले समर्थन से जहाँ एक तरफ़ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की नींद उड़ी हुई है वही दूसरी तरफ़ हिन्दू मुस्लिम की राजनीति करने वाली भाजपा घबराई हुई है। आप जानते हैं देश की सबसे बड़ी रियासत उत्तर प्रदेश में 2027 में होने जा रहा विधानसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है।
लगभग 25 करोड़ की आबादी वाले इस सूबे में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। जिस पार्टी को 202 सीटें मिलती हैं वह पार्टी सरकार बना लेती है। लेकिन सवाल सरकार बनाने का नहीं है बल्कि सरकार चलाने का है।
2017 से अब तक प्रदेश में भाजपा सरकार है। उससे पहले 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी की सरकार थी। दोनों सरकारों को आपने देखा। भाजपा सरकार में केवल बुलेट और बुल्डोज़र का शोर और ज़ोर है। दलितों और मुसलमानों के घरों पर ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से बुल्डोज़र चलाए जा रहे हैं। इसी तरह संविधान और अदालत को ताक पर रखकर फ़र्ज़ी मुड़भेड़ को अंजाम दिया जा रहा है। भाजपा सरकार ने वादा किया था घर बसाने का लेकिन काम हो रहा है घरों को उजाड़ने का। लॉ एंड आर्डर नाम की चीज़ नहीं है। 2024 के बाद से अब तक एन सी आर बी की रिपोर्ट पेश नहीं की गई क्यूंकि उससे सरकार की पोल खुल जाती।

आज रिश्वत ख़ोरी चरम पर है। बहन बेटियों की इज़्ज़त दांव पर है। दिन दहाड़े क़त्ल हो रहे हैं। कुछ चीज़े मीडिया और सोशल मीडिया के ज़रिए आ जाती हैं वरना इनको दबाने का काम किया जा रहा है। इसी तरह समाजवादी पार्टी की अखिलेश सरकार में केवल दंगे हुए। उत्तर प्रदेश के मुसलमानों ने बहुत अरमान से मुल्ला मुलायम सिंह की सरकार बनाने के लिए काम किया था लेकिन अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना दिया गया जिनके पास कोई तजुर्बा नहीं था। साढ़े चार मुख्यमंत्री प्रदेश को चला रहे थे , नतीजा आपके सामने है कि हर तरफ़ दंगे हो रहे थे और मुसलमानों के अरमानों पर पानी फिर गया था।
एक तरफ़ मुज़फ्फर नगर में टेन्टों में पनाह लिए ग़रीब मुसलमान थे तो दूसरी तरफ़ उनकी महबूब सरकार के महबूब नेता सैफई में नाच देखने का काम कर रहे थे। एख़लाक़ अहमद से लेकर जियाउल हक़ तक क़त्ल होता है लेकिन सरकार मस्त थी। मुसलमानों को अपना वोट बैंक समझने वाली समाजवादी पार्टी का कोई नेता क्या पांच काम भी गिना सकता है जो अखिलेश सरकार ने किए हों?
इन दोनों सरकारों से पहले 2007 से 2012 में बसपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार थी और आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी मुख्यमंत्री थीं। न बुलेट न बुल्डोज़र, न दंगा न फ़साद , जितने माफ़िया और गुंडे थे बिना भेद भाव के सब अंदर थे। प्रशासन पूरी ईमानदारी से काम करता था और सरकार का ख़ौफ़ था। ऐसा ला एंड आर्डर जिसको आज उत्तर प्रदेश की जनता याद करती है। मैं सिर्फ़ बहन जी की सरकार में मुस्लिम के लिए किए गए कामों का ज़िक्र करूँगा। मुस्लिम मंत्रियों को अट्ठारा अट्ठारा विभाग दिए गए। दंगाइयों से सुरक्षा दी गई। मुस्लिम बहुल बस्तियों में प्राइमरी स्कूल खोले गए, अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश बनाया गया, उर्दू अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय बनाया गया। माइनॉरिटी फाइनेंस कारपोरेशन बनाया गया। हज हाउस बनाया गया। 350 मदरसों को ऐडेड किया गया। सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड उत्तर प्रदेश को सेंट्रल वक़्फ़ कौंसिल से जोड़ा गया। मुस्लिम बच्चियों को स्कालरशिप देने का काम किया गया। इस तरह के 100 काम बहन जी ने अपनी सरकार में किए हैं जिनकी कॉपी आपको दी जा रही है।

मुझे नहीं पता कि आख़िर उत्तर प्रदेश का मुसलमान किस बहकावे में आकर उस समाजवादी पार्टी को 2012 में जिताने का काम किया था कि जिसने बाबरी मस्जिद के मुजरिम कल्याण सिंह को अपनी पार्टी में लिया था। साक्षी महाराज को पार्टी में लिया और राजयसभा भेजने का काम किया फिर भी मुसलमान खुश रहा और समाजवादी पार्टी की सरकार बना दी। नतीजा क्या था ऊपर बता चुका हूँ।
अब उत्तर प्रदेश का मुसलमान समझ चुका है, जाग चुका है । वह किसी भी तरह के बहकावे में नहीं आने वाला। वह इस बार 2027 में बहन जी की सरकार बनाने जा रहा है। 2017 और 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को भरपूर वोट मुसलमानों ने किया लेकिन भाजपा को समाजवादी पार्टी नहीं हरा सकी लिहाज़ा अबकी बार बहन जी को वोट करने जा रहा है क्यूंकि मुसलमान समझ गया है कि भाजपा को सिर्फ बहुजन समाज पार्टी ही हरा सकती है। भारतीय मुस्लिम मंच (बसपा समर्थक ) आज क़ुरआन पर हाथ रख कर क़सम खा रहा है कि तन मन धन से आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करेगा। आप सब तशरीफ़ लाए तो आप सबका शुक्रिया।
डॉ मुमताज़ आलम रिज़वी
राष्ट्रीय संयोजक
Share this content:



Post Comment