Dr Saidurrahman Azmi

दारुल उलूम नदवतुल उलेमा के मोहतमिम मौलाना डॉ. सईदुर्रहमान आज़मी का इंतकाल

DR-Saidurrahman-Azmi-1024x576 दारुल उलूम नदवतुल उलेमा के मोहतमिम मौलाना डॉ. सईदुर्रहमान आज़मी का इंतकाल

लखनऊ: दारुल उलूम नदवतुल उलेमा, लखनऊ के मोहतमिम और अरबी भाषा व साहित्य के प्रख्यात विद्वान, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक हज़रत मौलाना डॉ. सईदुर्रहमान साहब आज़मी का आज इंतकाल हो गया। वह लगभग 100 वर्ष के थे।
मौलाना सईदुर्रहमान आज़मी लंबे समय तक दारुल उलूम नदवतुल उलेमा से जुड़े रहे और संस्थान के प्रिंसिपल के रूप में भी अपनी ऐतिहासिक सेवाएं दीं। इसके साथ ही, वह एक लंबे अरसे तक इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के चांसलर (कुलाधिपति) के पद पर भी आसीन रहे।
अरबी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उनकी वैश्विक पहचान थी। वह एक उत्कृष्ट साहित्यकार, पत्रकार और दर्जनों महत्वपूर्ण किताबों के लेखक (मुसन्निफ़) थे। उन्होंने अरबी ज़बान व अदब की ख़िदमत के लिए उल्लेखनीय और यादगार कार्य किया।
उनके निधन की खबर मिलते ही नदवा समेत देश-विदेश के इल्मी व अदबी हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके इंतकाल को अरबी साहित्य, पत्रकारिता और इस्लामी शिक्षा के क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
अल्लाह तआला मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फ़रमाए। आमीन।

Share this content:

You May Have Missed