Rahul gandhi at protest on 7 Oct-2026

राहुल-प्रियंका का CEC ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ दूसरे दिन भी धरना, फिर हिरासत!

Rahul-gandhi-at-protest-on-7-Oct-2026-1024x683 राहुल-प्रियंका का CEC ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ दूसरे दिन भी धरना, फिर हिरासत!

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA ब्लॉक के सांसदों ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

Piryanka-at-protest-on-7-Oct-2026-1024x701 राहुल-प्रियंका का CEC ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ दूसरे दिन भी धरना, फिर हिरासत!

इससे पहले मंगलवार को भी राहुल-प्रियंका समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया था। मंगलवार के प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन परिसर में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने के मामले में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं के ख़िलाफ FIR भी दर्ज की गई है।

Protest-on-7-Oct-2026-1024x683 राहुल-प्रियंका का CEC ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ दूसरे दिन भी धरना, फिर हिरासत!

FIR पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनके ख़िलाफ दर्ज हर FIR उनके लिए “मेडल की तरह” है। उन्होंने कहा कि उनके ख़िलाफ 45 FIR हैं और वह इसे 100 तक पहुंचते देखना चाहते हैं।

विपक्षी दल SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, जबकि निर्वाचन आयोग और BJP ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है।

Raga-819x1024 राहुल-प्रियंका का CEC ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ दूसरे दिन भी धरना, फिर हिरासत!

“जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं, आंदोलन नहीं रुकेगा” : राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक इस्तीफा नहीं होता, विपक्ष का आंदोलन जारी रहेगा। दिल्ली में विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की बात कही।

Share this content:

You May Have Missed