मैडॉक के साथ 9वीं फिल्म में काम करेंगी कृति सेनन, इस बार होगा हॉरर का एहसास:कृति सेनन

1000366172-768x1024-1 मैडॉक के साथ 9वीं फिल्म में काम करेंगी कृति सेनन, इस बार  होगा हॉरर का एहसास:कृति सेनन

‘मिमी’ के बाद मैडॉक की अगली प्योर हॉरर फिल्म के लिए बनीं सोलो लीड, पढ़ें पूरी खबर बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन वर्सेटाइल लीडिंग लेडीज़ के रूप में इंडस्ट्री के भीतर अपनी पोजीशन को हर एक प्रोजेक्ट के साथ मजबूत करती जा रही हैं। ‘कॉकटेल 2’ और ‘तेरे इश्क में’ जैसी फिल्मों संग मिली बैक टू बैक सफलता के साथ वह अपनी फिल्मोग्राफी में शानदार इजाफा करती जा रही हैं। कृति ने ‘मिमी’, ‘भेड़िया’, ‘दो पत्ती’, ‘क्रू’ और ‘बरेली की बर्फी’ जैसी शानदार फिल्मों में जबरदस्त परफॉर्मेंस देते हुए हर बार अलग किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता है। कहना होगा कि कृति ने हर बार सिल्वर स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी संग अपनी क्रिएटिव सीमाओं को आगे बढ़ाने की इच्छा दिखाई है। ऐसे में अब, कृति अपने करियर के सबसे एक्साइटिंग नए चैप्टर में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।दरअसल, एक्टर्स मैडॉक फिल्म्स द्वारा बनाई जा रही लार्ज स्केल प्योर हॉरर फिल्म में बतौर लीड नजर आने वाली हैं।

प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के करीब सोर्स ने खुलासा किया है कि “कृति सेनन ने ‘कॉकटेल 2’ और ‘तेरे इश्क में’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिए ढेर सारी सराहना पाने के बाद आखिरकार अपना अगला प्रोजेक्ट फाइनल कर लिया है। एक्ट्रेस हमेशा से अलग-अलग तरह की फिल्में करना चाहती थीं और इस बार वह मैडॉक के बैनर तले बनने वाली एक लार्ज स्केल फिल्म में बतौर लीड नजर आएंगी। मैडॉक की यह फिल्म पूरी तरह से हॉरर होने वाली है। इस तरह से कृति की यह मैडॉक के साथ नौवीं फिल्म होने जा रही है। जबकि, ‘मिमी’ के बाद इस प्रोडक्शन हाउस के साथ उनकी दूसरी सोलो लीड फिल्म होने जा रही है। कृति को ‘मिमी’ के लिए नेशनल अवॉर्ड तक मिल चुका है। ऐसे में अब मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी फिल्मों से अलग, यह फिल्म पूरी तरह से हॉरर होने वाली है और इस जॉनर में प्रोडक्शन हाउस पहली बार कदम रखने जा रहा है। मेकर्स इस फिल्म को बड़े लेवल पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म से जुड़े अन्य अपडेट्स सामने नहीं आए हैं, लेकिन कहना होगा कि यह एक दिलचस्प प्रोजेक्ट होने वाला है, जिसका इंतजार रहेगा।”कृति सेनन इस प्रोजेक्ट के साथ एक ऐसे जॉनर को दर्शकों के सामने लेकर आने वाली हैं, जिसमें परफॉर्मर के तौर पर उनकी अलग साइड देखने मिलने वाला है। मैडॉक के साथ एक्ट्रेस के पहले किए गए कॉलोब्रेशन यादगार रहे हैं, ऐसे में एक्ट्रेस की बतौर सोलो लीड वापसी प्रोडक्शन हाउस और उनकी क्रिएटिव पार्टनरशिप में एक नया आयाम जोड़ती है। मेकर्स इस एंबिशियस हॉरर फिल्म को आकार देने की तैयारी कर रहे हैं। हाल के समय में प्रोजेक्ट से जुड़ी बाकी जानकारियों को गुप्त रखा गया है, जिससे सिल्वर स्क्रीन पर कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

Share this content:

Previous post

उमर खालिद को डबलिन में एशिया-पैसिफिक ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के तौर पर सम्मानित किया गया

Next post

अखिलेश यादव का आरोप: मतदाता सूची में 19.20 लाख से अधिक फर्जी वोटर मिले, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

You May Have Missed