पाकिस्तान के समर्थन वाले बयान पर मदन राठौड़ की सफाई, बोले; मेरी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया

1000366981-1024x570 पाकिस्तान के समर्थन वाले बयान पर मदन राठौड़ की सफाई, बोले; मेरी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया

जयपुर: पाकिस्तान को लेकर दिए गए अपने बयान पर भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के संदर्भ में थी और उनके बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया, जो बिल्कुल भी उचित नहीं है।

Rajasthan-BJP-President-819x1024 पाकिस्तान के समर्थन वाले बयान पर मदन राठौड़ की सफाई, बोले; मेरी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया

दरअसल, मदन राठौड़ के एक बयान को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि यदि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच युद्ध होता है, तो भारत को अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान का साथ देना चाहिए। इस टिप्पणी के बाद उनके रुख पर सवाल उठने लगे।

अब राठौड़ ने स्पष्ट किया है कि उनके बयान का संदर्भ क्रिकेट मैच था। उनकी सफाई के बाद विवाद के केंद्र में यह सवाल है कि मूल टिप्पणी किस संदर्भ में की गई थी और उसे किस तरह समझा गया।

#

Share this content:

You May Have Missed