अजमेर शरीफ से हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में लिया हिस्सा

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर 2026: चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने नई दिल्ली में आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लिया। 13 से 15 अक्टूबर तक आयोजित इस फोरम में ब्लूमबर्ग के संस्थापक माइकल आर. ब्लूमबर्ग, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और दुनिया के प्रमुख कारोबारी नेताओं सहित कई वैश्विक हस्तियों ने शिरकत की।
फोरम की थीम “A World in Play: Defining the New Levers of Power” थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि वास्तविक शक्ति दूसरों को सशक्त बनाने, सहयोग करने और दूसरों की सफलता में मदद करने में निहित है।

हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने माइकल ब्लूमबर्ग से मुलाक़ात के दौरान अजमेर शरीफ दरगाह की ओर से शुभकामनाएं दीं और हज़रत ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ग़रीब नवाज़ के प्रेम, अमन और इंसानियत की सेवा के संदेश को साझा किया।
हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दूसरों को सशक्त बनाने का संदेश इस बात को दर्शाता है कि सबसे बड़ी ताक़त कमज़ोर और ज़रूरतमंद लोगों की सेवा करने में है। उन्होंने भरोसे को समाज की बुनियाद बताते हुए कहा कि पूंजी बुनियादी ढांचा तैयार कर सकती है, लेकिन समाज को जोड़ने का काम भरोसा करता है।
उन्होंने ब्लूमबर्ग नेतृत्व और आयोजन टीम का आमंत्रण एवं आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में मानवता की सेवा के लिए साझा सहयोग की संभावनाओं पर ज़ोर दिया।
Share this content:



Post Comment