Masjid Race Course Delhi

दिल्ली की ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद पर मंडराया ख़तरा, जमीयत के प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा!

दिल्ली की ऐतिहासिक मस्जिद पर गिराए जाने का ख़तरा? अमानतुल्लाह ख़ान का दावा! कल दौरा करने का एलान, हेरिटेज रिकॉर्ड में दर्ज है, 100 वर्ष से भी पुरानी है मस्जिद!

Masjid-race-Course-in-Delhi-819x1024 दिल्ली की ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद पर मंडराया ख़तरा, जमीयत के प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा!

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर: दिल्ली के रेस कोर्स इलाक़े में स्थित ऐतिहासिक मस्जिद पर कथित तौर पर ध्वस्तीकरण का ख़तरा मंडरा रहा है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के निर्देश पर जमीयत उलेमा दिल्ली प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मस्जिद का दौरा कर इमाम मौलाना मोहम्मद हारून से मुलाक़ात की।

जमीयत के अनुसार, मस्जिद की बिजली और पानी की आपूर्ति बंद है तथा नमाज़ियों की आवाजाही पर भी पाबंदियां लगाए जाने की सूचना है। प्रतिनिधिमंडल ने मस्जिद की क़ानूनी स्थिति और वक़्फ बोर्ड में पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज़ मांगे हैं।

जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना क़ासिम नूरी ने मामले के तत्काल और क़ानूनी समाधान की मांग करते हुए हर संभव संघर्ष का संकल्प जताया।

Masjid-race-Course-in-Delhi.-Amanatullah-Khan-819x1024 दिल्ली की ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद पर मंडराया ख़तरा, जमीयत के प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा!

दिल्ली की ऐतिहासिक मस्जिद पर गिराए जाने का ख़तरा? अमानतुल्लाह ख़ान का दावा! कल दौरा करने का एलान,

आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह ख़ान ने दावा किया है कि नई दिल्ली के रेस कोर्स इलाक़े में स्थित एक ऐतिहासिक मस्जिद को अगले सप्ताह केंद्र सरकार का भूमि एवं विकास कार्यालय (L&DO) ध्वस्त करने वाला है।

अमानतुल्लाह ख़ान के मुताबिक़, मस्जिद के इमाम मौलाना हारून ने उन्हें इस संबंध में जानकारी दी है। विधायक का दावा है कि यह मस्जिद आज़ादी से पहले की है और NDMC की हेरिटेज लिस्ट में भी शामिल है।

Masjid-Race-Course दिल्ली की ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद पर मंडराया ख़तरा, जमीयत के प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा!

अमानतुल्लाह ख़ान ने कहा है कि वह स्थिति का जायज़ा लेने के लिए अगले दिन ख़ुद मस्जिद पहुंचेंगे।

अब सवाल यह है कि क्या वाकई इस ऐतिहासिक मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई होने जा रही है? इस संबंध में L&DO और NDMC का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाक़ी है। फिलहाल, मस्जिद को गिराए जाने की बात विधायक के दावे पर आधारित है।

Share this content:

You May Have Missed