Lulu Hyper market Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट का भव्य उद्घाटन, शहनवाज़ हुसैन हुए शामिल!

Lulu-Hyper-Market-838x1024 ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट का भव्य उद्घाटन, शहनवाज़ हुसैन हुए शामिल!

ग्रेटर नोएडा के आई-थम्स गैलेरिया मॉल में लुलु हाइपरमार्केट का भव्य उद्घाटन हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कार्यक्रम में शिरकत की और लुलु ग्रुप को शुभकामनाएं दीं।

शहनवाज़ हुसैन ने कहा कि लुलु ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एम. ए. यूसुफ अली के नेतृत्व में समूह भारत में निवेश के साथ देश को वैश्विक पहचान दिलाने में योगदान दे रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश में समूह के विस्तार से रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी और किसानों को सीधे उत्पादों की आपूर्ति के नए मौक़े मिलेंगे।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह और गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed