JMISU

जामिया में छात्रसंघ के संविधान का रास्ता साफ!

JMSU-825x1024 जामिया में छात्रसंघ के संविधान का रास्ता साफ!

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने छात्रों के प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर जारी गतिरोध के बीच Jamia Millia Islamia Students’ Union (JMISU) का संविधान तैयार करने के लिए एक समिति गठित कर दी है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, समिति 2006 में JMISU के विघटन, संबंधित अदालती आदेशों और लिंगदोह समिति (2007) की सिफारिशों का अध्ययन करेगी। समिति छात्रों समेत सभी संबंधित पक्षों से सुझाव लेकर 20 दिसंबर 2026 तक संविधान का मसौदा तैयार करेगी।

यह क़दम छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच जारी बातचीत के बाद सामने आया है। JMI ने कहा है कि वह छात्रों के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति के अधिकार को बनाए रखते हुए परिसर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Imran-Partapgadhi-1024x681 जामिया में छात्रसंघ के संविधान का रास्ता साफ!

इस से पूर्व कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने जामिया मिल्लिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाक़ात की।उन्होंने कहा “जामिया के छात्र पिछले 10 दिन से भूख हड़ताल पर हैं, उनकी मॉंग है कि स्टूडेंट यूनियन को बहाल किया जाये, अफसोस है कि जामिया प्रशासन को अपने छात्रों की कोई फिक्र नहीं है उल्टा ऑंदोलन कर रहे छात्रों को डराने की कोशिश की जा रही है, उनको धमका कर भूख हड़ताल ख़त्म कराने की कोशिश हो रही है”।

आज भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मिला और उनका हौसला बढ़ाया, जामिया प्रशासन को जल्द से जल्द छात्रों की डिमांड को मानकर ऑंदोलन समाप्त करने के लिये आगे आना चाहिये।

Share this content:

You May Have Missed