सर सैयद इंटरनेशनल फाउंडेशन: सर सैयद विरासत का जश्न

लेखिक: प्रो. नीलम महाजन सिंह
New Delhi, 24 Oct-2026
सर सैयद इंटरनेशनल फाउंडेशन [जिसकी स्थापना 2022 में हुई थी] ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की 209वीं जयंती पर उनकी विरासत को सम्मान देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन, आई.आई.सी.सी. की बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ की सदस्या, श्रीमती फर्रुख नाज़ और डॉ. एम. वली [कार्डियोलॉजिस्ट व भारतीय राष्ट्रपति के पूर्व चिकित्सक] की देखरेख में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य केंद्र अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र ही थे। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में, सलमान खुर्शीद, इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के अध्यक्ष व पूर्व विदेश मंत्री, नजीब जंग (आई.ए.एस.); दिल्ली के पूर्व उप-राज्यपाल व जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व कुलपति, एडवोकेट ईजाज़ मकबूल; फरयाल शादाब; पत्रकार कुर्बान अली व डॉ. एस. फारूख, चेयरमैन: हिमालय वेलनेस, प्रमुख थे। श्रीमती फर्रुख नाज़ ने इस शाम को खूबसूरती से सजाया, जिसमें दो सुंदर सफेद घोड़ों वाली बग्घी आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम में विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए अंगवस्त्र व ट्रॉफियां भी शामिल थीं।श्रीमती सलमा अंसारी को झुग्गी-बस्ती वाले इलाकों में गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए उनके जीवन भर के योगदान हेतु विशेष सम्मान दिया गया। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और शिक्षा के क्षेत्र में सर सैयद के योगदान पर निबंध लिखने वाले कुछ छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत, शानदार रात्रिभोज का आयोजन था। इस आयोजन से शिक्षा, विरासत, इतिहास, सांस्कृतिक एकता व समन्वय को बढ़ावा देने में, इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर का महत्वपूर्ण योगदान है।
प्रो. नीलम महाजन सिंह-singhnofficial@gmail.com
(वरिष्ठ पत्रकार व मानवाधिकार संरक्षण सॉलिसिटर)
Share this content:



Post Comment