जामिया की दीवारों पर आपत्तिजनक नारों को लेकर स्टाफ ने जताई कड़ी नाराज़गी

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 1,500 से अधिक टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने कैंपस की दीवारों पर लिखे आपत्तिजनक नारों की कड़ी निंदा की है। स्टाफ ने कहा कि इस तरह की हरकतें विश्वविद्यालय की गरिमा, शैक्षणिक माहौल और 106 साल पुरानी प्रतिष्ठा को नुक़सान पहुंचा सकती हैं।
जामिया प्रशासन और स्टाफ ने दीवारों को दोबारा पेंट कर आपत्तिजनक नारों को ढकने का फैसला किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से संस्थान की साख और छात्रों के भविष्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
वहीं, कैंपस में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच जामिया ने सभी कक्षाएं तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन करने का फैसला लिया है।
Share this content:



Post Comment