Ghulam Nabi Azad and Farooq Abdullah Jammu and Kashmir

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर ग़ुलाम नबी आज़ाद का पलटवार, बोले; भारत का दुश्मन पाकिस्तान, केंद्र ने J&K के विकास में दिया योगदान

Farooq-Abdullah-and-Ghulam-Nabi-Azad-820x1024 फारूक अब्दुल्ला के बयान पर ग़ुलाम नबी आज़ाद का पलटवार, बोले; भारत का दुश्मन पाकिस्तान, केंद्र ने J&K के विकास में दिया योगदान

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद ने फारूक अब्दुल्ला के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें अब्दुल्ला ने कहा था कि “पाकिस्तान कश्मीरियों की मदद करता है, इसलिए हम बचे हुए हैं” और केंद्र सरकार पर भरोसा नहीं होने की बात कही थी।

आज़ाद ने कहा कि वह फारूक साहब का सम्मान करते हैं, लेकिन उनका यह बयान पूरी तरह ग़लत है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर भारत और जम्मू-कश्मीर के लोगों का कोई दुश्मन है, तो वह पाकिस्तान है। आज़ाद ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि वहां लोग आज भी अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं।

ग़ुलाम नबी आज़ाद ने यह भी कहा कि 1947 से लेकर अब तक नेहरू से लेकर मोदी तक विभिन्न केंद्र सरकारों ने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर जम्मू-कश्मीर के विकास में योगदान दिया है। उनके बयान को फारूक अब्दुल्ला के केंद्र पर अविश्वास वाले रुख के सीधे जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

Share this content:

You May Have Missed