सुल्तानपुर में राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही कई गाड़ियां और एक एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं। हादसा हलियापुर क्षेत्र के पास अचानक ब्रेक लगने के कारण हुआ।
राहुल गांधी सुरक्षित, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में कुछ सुरक्षाकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में सुनवाई के सिलसिले में सुल्तानपुर की विशेष MP/MLA अदालत जा रहे थे।
Share this content:



Post Comment