Amit Shah in Assam

अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले; मोदी को जितनी गालियां दोगे, कमल उतना ही खिलेगा

Amit-Shahin-Assam अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले; मोदी को जितनी गालियां दोगे, कमल उतना ही खिलेगा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर अमित शाह ने तीखा हमला बोला है। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि मोदी के मुख्यमंत्री बनने के समय से ही कांग्रेस के कई नेता उनके ख़िलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि किसी ने उन्हें ‘मौत का सौदागर’, किसी ने ‘ज़हरीला सांप’, किसी ने ‘नीच आदमी’, तो किसी ने ‘रावण’, ‘भस्मासुर’ और ‘वायरस’ तक कहा।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, “आप जितनी ज़्यादा गालियां मोदी जी को दोगे, कमल का फूल उतना ही बड़ा होकर, खिलकर आसमान तक पहुंचेगा।”

अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस ने हर चुनाव में इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल करके चुनाव लड़ने की कोशिश की, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कांग्रेस की कथित ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ को लेकर भी निशाना साधा।

Share this content:

You May Have Missed