मक्का-मदीना की सुरक्षा से समझौता नहीं: मौलाना ख़ालिद रशीद फरंगी महली

लखनऊ के शाही इमाम एवं इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना ख़ालिद रशीद फरंगी महली ने सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के बार-बार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने कहा कि इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों, मक्का और मदीना की सुरक्षा एक ऐसी “लाल रेखा” है, जिसे किसी भी क़ीमत पर पार नहीं किया जाना चाहिए।
मौलाना ने पवित्र शहरों को निशाना बनाकर किए जा रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों को गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि हर हाल में हरमैन शरीफैन की पवित्रता, सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
Share this content:



Post Comment