Salman Khurshid

अलीगढ़ में कांग्रेस की जनसभा, नेताओं ने संविधान और जनहित के मुद्दे उठाए!

Salman-Khurshid अलीगढ़ में कांग्रेस की जनसभा, नेताओं ने संविधान और जनहित के मुद्दे उठाए!

अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, वरिष्ठ नेता सलमान ख़ुर्शीद, सांसद इमरान मसूद और पूर्व विधायक विवेक बंसल समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनसभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा भी हुई।

सलमान ख़ुर्शीद ने अपने संबोधन में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और संविधान की भूमिका को लेकर विचार रखे। वहीं राजेंद्र पाल गौतम ने संगठन को मज़बूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान ‘वोट चोरों’ के ख़िलाफ अभियान को लेकर भी चर्चा हुई। नेताओं ने 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील कार्यकर्ताओं से की।

Share this content:

You May Have Missed