PDA Bhawan

अखिलेश यादव ने पांच गरीब परिवारों को सौंपी ‘पीडीए घर’ की चाबी, डिंपल यादव के जन्मदिन पर बनवाए गए मकान

गोरखपुर के सपा नेता मंतोष यादव ने बिना मकान वाले पांच परिवारों के लिए बनवाए घर; अखिलेश यादव ने गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की पहल के लिए जताया आभार

pda-Bhawan-1024x681 अखिलेश यादव ने पांच गरीब परिवारों को सौंपी ‘पीडीए घर’ की चाबी, डिंपल यादव के जन्मदिन पर बनवाए गए मकान

लखनऊ- दिनांकः 26.10.2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में श्रीमती जयापाल, सुमित्रा निषाद, सैलानी पासवान, आइमुलनिशा, श्रीमती सपना भारती को पीडीए घर की चाभी दी। पांच गरीब परिवारों के लिए मकानों को गोरखपुर के सपा नेता मंतोष यादव ने समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद श्रीमती डिम्पल यादव के जन्मदिन पर पीडीए घर के नाम से बनवाया है। इन गरीब परिवारों के पास मकान नहीं था। सपा नेता मंतोष यादव ने श्रीमती डिम्पल यादव के जन्मदिन से घर बनवाना शुरु किया था। सभी महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव और गोरखपुर के नेता श्री मंतोष यादव को घर देने के लिए धन्यवाद किया।

श्री अखिलेश यादव ने गरीबों को घर बनाने के लिए श्री मंतोष यादव का आभार प्रकट किया। ये अपने संसाधनों से गरीबों का घर बना रहे हैं। यह घर लगभग पांच लाख रुपए का है। समाजवादी सरकार में लोहिया आवास बनाया गया था। उसमें बिजली पंखा, एलईडी बल्व लगाया गया था। सोलर से बिजली मिलती थी। बिल नहीं देना पड़ता था। भविष्य में गरीबों और गांव और शहर के लोगों के लिए घर और सुविधा देंगे। जिसमें आधुनिक सुविधाएं होगी और बिजली के बिल का संकट नहीं होगा।

Share this content:

Previous post

यूपी में सपा का कुनबा बढ़ा: भाजपा-बसपा समेत कई दलों के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता अखिलेश यादव के साथ आए

Next post

यूपी CEO की ‘शुक्र है राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा’ टिप्पणी पर विवाद, वोटर लिस्ट की गलतियों ने बढ़ाई मुश्किलें

You May Have Missed