बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, 6 लोग थे सवार

चमोली में सर्च ऑपरेशन जारी

1000380375-819x1024 बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, 6 लोग थे सवार

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें 5 यात्री शामिल हैं।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक़, ट्रांस भारत एविएशन का यह हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर 1:12 बजे बद्रीनाथ धाम से देहरादून के लिए रवाना हुआ था। जोशीमठ क्षेत्र के पास हेलीकॉप्टर से संपर्क टूटने के बाद उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल सक्रिय हो गए हैं। लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका भी जताई गई है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की सलामती को लेकर चिंता बनी हुई है। बचाव अभियान के नतीजे और यात्रियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतज़ार है।#Uttarakhand,#HelicopterMissing, #Badrinath,#Chamoli, #BreakingNews,

Share this content:

You May Have Missed