AMU में महिला सशक्तिकरण की नई आवाज़, अध्यक्ष पद के लिए आमना इरशाद ने भरा नामांकन

1000380376-818x1024 AMU में महिला सशक्तिकरण की नई आवाज़, अध्यक्ष पद के लिए आमना इरशाद ने भरा नामांकन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) छात्रसंघ के इतिहास में आज तक कोई महिला अध्यक्ष नहीं बनी है। इस बार 2026 के छात्रसंघ चुनाव में इकोनॉमिक्स विभाग की पीएचडी रिसर्च स्कॉलर आमना इरशाद ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाख़िल कर एक नई उम्मीद और बहस को जन्म दिया है।आमना इस चुनाव में अध्यक्ष पद की इकलौती महिला उम्मीदवार हैं।

उनकी उम्मीदवारी सिर्फ एक चुनावी मुक़ाबला नहीं, बल्कि मुस्लिम महिलाओं की भागीदारी, नेतृत्व और सशक्तिकरण से जुड़े एक अहम सवाल को भी सामने लाती है।आमना सादगी के साथ चुनाव लड़ रही हैं। न बाइक रैली, न शोर-शराबा और न दिखावा। वह पैदल चलकर छात्रों से मिल रही हैं और सीधे संवाद के जरिए अपनी बात रख रही हैं। यहां तक कि नामांकन दाख़िल करने भी पैदल पहुंचीं।उनकी उम्मीदवारी के साथ एक सवाल भी जुड़ा है, क्या AMU छात्रसंघ के इतिहास में पहली बार कोई महिला अध्यक्ष बन पाएगी? इसका जवाब चुनाव के नतीजे देंगे, लेकिन इतना तय है कि आमना की भागीदारी ने महिला नेतृत्व और छात्र राजनीति में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा को नई जगह दी है।

AMU छात्रसंघ चुनाव 2026 में इतिहास बदलने की उम्मीद के साथ आमना इरशाद ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

इकोनॉमिक्स विभाग की पीएचडी रिसर्च स्कॉलर आमना इस बार अध्यक्ष पद की इकलौती महिला उम्मीदवार हैं।

बिना शोर-शराबे और दिखावे के वह पैदल चलकर छात्रों से संवाद कर रही हैं। अब सवाल है, क्या AMU को पहली महिला छात्रसंघ अध्यक्ष मिलेगी?

#AMU #AamnaIrshad #WomenEmpowerment #MuslimWomenEmpowerment

#AMU,#AamnaIrshad,#WomenEmpowerment,#MuslimWomenEmpowerment,

Share this content:

You May Have Missed