अमित शाह का दावा: यूपी में भाजपा सरकार अंगद का पैर, कोई हिला नहीं सकता

तीसरी बार सत्ता में आने का भरोसा

1000380809 अमित शाह का दावा: यूपी में भाजपा सरकार अंगद का पैर, कोई हिला नहीं सकता

30 अक्टूबर 2026 | लखनऊकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार अंगद के पैर की तरह मज़बूती से जमी हुई है, जिसे कोई हिला नहीं सकता।शाह ने कहा, “यूपी में भाजपा सरकार अंगद का पैर है, उसे कोई नहीं हटा सकता है। फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है, इसमें कोई दुविधा नहीं है।”2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। इस दौरान शाह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में कारसेवकों पर हुई पुलिस फायरिंग का भी जिक्र किया।उन्होंने यह भी ऐलान किया कि यदि भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश की सत्ता में आती है तो राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी।बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।,

Share this content:

You May Have Missed